KhabarFast

HARYANA NEWS: बुजुर्गों की पेंशन में कटौती पर राव नरवीर ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना

Parth Jha | 11 Feb, 2026

HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पॉल्यूशन पर नियंत्रण पाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह से रोकना बेहद जरूरी है। इस अभियान में जनता की भागीदारी अहम है। अगर लोग जागरूक होकर सहयोग करेंगे तभी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सकेगा।

बुजुर्गों की पेंशन में कटौती के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर दोबारा विचार कर रही है। यदि किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होगी तो सरकार उसमें बदलाव कर संशोधित प्रस्ताव पेश करेगी।विपक्ष पर निशाना साधते हुए राव नरवीर ने कहा कि विपक्षी दल लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी जो भी कानून लाती है वह जनता के हित को ध्यान में रखकर लाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी कानून में लोगों को कोई आपत्ति होती है तो उसमें संशोधन भी किया जाता है, लेकिन विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति करता है।

राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने रहते हैं तो इससे उनका ही फायदा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा जनता को गुमराह करने का काम करती है।